
बालाघाट/तिरोड़ी। अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के आयोजन एवं मॉयल लिमिटेड, तिरोड़ी के सहयोग से वृहत महादान रक्तदान शिविर का उत्साहपूर्वक आयोजन किया गया। इस अवसर पर मॉयल के कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया और शिविर को सफल बनाया।
प्रबंधक मनीष ढोके एवं सह प्रबंधक उदित बोथरा के निर्देशन में हुए इस शिविर में मंडल अध्यक्ष अविनाश देशमुख, मंडल प्रभारी वरुण देशमुख, जनपद सदस्य मनोज बोपचे, जनप्रतिनिधि नेगेंद्र चौहान सहित भाजपा के पदाधिकारियों ने भी सम्मिलित होकर रक्तदान महादान पुण्याई कार्य किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी मंडल तिरोड़ी ने भी इस सेवा कार्य से जुड़कर रक्तदान किया और आगमित होकर मॉयल प्रबंधन के इस पुण्य कार्य हेतु आभार व्यक्त किया।
साथ ही मॉयल महिला मंडल, तिरोड़ी भाजपा महिला मंडल, छत्रपति शिवाजी क्रीड़ा मंडल, पत्रकार संघ तिरोड़ी एवं अन्य सामाजिक संस्थाओं ने सक्रिय सहयोग दिया।
इस शिविर में कुल 69 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। ब्लड कलेक्शन की जिम्मेदारी फेथ ब्लड सेंटर, सुश्रुत हॉस्पिटल, बालाघाट (म.प्र.) द्वारा निभाई गई। वातावरण उत्साहपूर्ण रहा और सभी रक्तदाताओं व सहयोगी संस्थाओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
