सागर कमिश्नर को हाईकोर्ट का नोटिस, करोड़ों के भ्रष्टाचार मामले में जवाब मांगा

जबलपुर: रहली जनपद पंचायत में करोड़ों के भ्रष्टाचार के आरोप पर हाईकोर्ट ने सख्ती दिखाई है। पूर्व सीईओ राजेश पटेरिया एवं अन्य कर्मचारियों पर मनरेगा योजनाओं में घोटाले का आरोप है। शिकायत के बावजूद सागर कमिश्नर ने जांच नहीं की, जिससे अवमानना मामला दायर हुआ।

जस्टिस डी.डी. बसंल की एकलपीठ ने कमिश्नर को नोटिस जारी कर चार सप्ताह में जवाब देने को कहा है। मामले की सुनवाई अभी जारी है।

Next Post

यश हत्याकांड: चार आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

Wed Aug 13 , 2025
जबलपुर:घमापुर थाना अंतर्गत लालमाटी में घर पर पत्थर फेंकने के विवाद पर चाकू, तलवार व लट्ठ से हमला कर यश मेहरोलिया 21 वर्ष की हत्या कर माता पिता समेत चार लोगों को घायल करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जबकि एक अब भी फरार है। […]

You May Like