शार्ट एनकाउंटर में पकड़ा शातिर शहरी बदमाश

ग्वालियर। शातिर शहरी बदमाश कपिल यादव निवासी बड़ागांव को सोमवार सुबह पुलिस ने शार्ट एनकाउंटर में दबोच लिया। घटना सुबह 6 बजे के करीब की है। उससे कुछ घंटे पहले बदमाश का एक साथी गोला का मंदिर में पकड़ा गया दोनों से तमंचे और कारतूस मिले हैं।

पुलिस ने बताया कि पिछले कुछ समय से सिर उठा रहे बदमाश कपिल यादव से पुलिस का बंधोली, मुरार के जंगल में एनकाउंटर हो गया। उससे कुछ देर पहले बदमाश का साथी अमन यादव भी गोला का मंदिर इलाके में पुलिस के हाथ आया था। उसने पूछताछ में खुलासा किया कपिल यादव सुबह ठिकाना बदलेगा। जिस रुट से कपिल को निकलना था कपिल ने उसका ब्यौरा भी बता दिया ।

पुलिस ने बताया कि सुबह करीब 6.10 बजे कपिल यादव बाइक से बंधोली के जंगली रास्ते से निकला, पुलिस ने यहां घेरा डाल रखा था। पुलिस को रास्ते में देखकर कपिल ने गोली चलाकर भागने का प्रयास किया तो पुलिस टीम ने उस पर फायर किया। गोली कपिल के पैर में लगी तो वह जख्मी होकर गिर पड़ा।

*ये बड़ी वारदातें की थीं…*

मुरार के कपड़ा कारोबारी की बड़ागांव में जमीन पर कब्जा करने के लिए कपिल यादव और उसके साथियों ने कपड़ा कारोबारी और उसके बेटे पर गोलियां चलाईं थीं। इसके अलावा चार दिन पहले बडागांव में रामजानकी मंदिर की जमीन पर कब्जा करने के लिए पूरन सिंह भदौरिया और उनके भाई पर कातिलाना हमला किया था।

*एसएसपी ने बताया…*

ग्वालियर एसएसपी धर्मवीर सिंह यादव ने बताया कि बदमाश से सुबह बंधोली के रास्ते में एनकाउंटर में हुआ है। उसके पैर में गोली लगी है । फिलहाल उसे इलाज के लिए भर्ती कराया है। उससे अपराधों के बारे में पूछताछ की जा रही है।

Next Post

धर्मेन्द्र का निधन भारतीय सिनेमा के एक स्वर्णिम काल का अंत : सक्सेना

Mon Nov 24 , 2025
नयी दिल्ली, 24 नवंबर (वार्ता) दिल्ली के उपराज्यपाल वी के सक्सेना ने कहा है कि फिल्म अभिनेता धर्मेन्द्र का निधन भारतीय सिनेमा के एक स्वर्णिम काल का अंत है। श्री सक्सेना ने अपने शोक संदेश में कहा ”फ़िल्म अभिनेता धर्मेंद्र का निधन भारतीय सिनेमा के एक स्वर्णिम काल का अंत […]

You May Like