चुनाव आयोग ने डोमकल में मतदाताओं को रोकने के मामले में मांगी रिपोर्ट

कोलकाता, 23 अप्रैल (वार्ता) चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल में मुर्शिदाबाद जिले के डोमकल में वाम समर्थकों को कथित तौर पर वोट डालने से रोकने के मामले में रिपोर्ट मांगी है।

बुधवार रात से ही इलाके में तनाव बना हुआ है और वाम तथा तृणमूल समर्थकों के बीच रुक-रुककर झड़पों की खबरें आ रही हैं। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) समर्थकों के एक गुट ने आरोप लगाया कि गुरुवार सुबह रायपुर इलाके में उन्हें वोट डालने से रोका गया। उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि केंद्रीय बल शुरू में निष्क्रिय रहे और राज्य पुलिस द्वारा भी पर्याप्त सहायता प्रदान नहीं की गयी।

अशांति की खबरों के बाद राज्य पुलिस और केंद्रीय बल दोनों ही मौके पर पहुंचे। माइक्रोफोन का इस्तेमाल करते हुए सुरक्षा कर्मियों ने स्थिति को संभाला और मतदान प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित करवायी।

बाद में वाम समर्थकों ने केंद्रीय बलों की सुरक्षा में अपने वोट डाले।

तृणमूल कांग्रेस ने मतदाताओं को रोकने के आरोपों के संबंध में अभी तक कोई बयान जारी नहीं किया है। अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) शुभम बजाज ने बूथ संख्या 217 का दौरा किया, जहां मतदाताओं को रोकने का आरोप लगाया गया था। उन्होंने हालांकि केंद्रीय बलों के निष्क्रिय रहने के दावों को खारिज कर दिया। बाद में, तृणमूल उम्मीदवार हुमायूं कबीर ने भी बूथ का दौरा किया, जहां उन्हें मतदाताओं के एक गुट के विरोध का सामना करना पड़ा।

Next Post

​सौसर आबकारी की बड़ी कार्रवाई,नदी-नालों के किनारे दी दबिश,6000 किलो लाहन नष्ट

Thu Apr 23 , 2026
सौसर: क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण और विक्रय, तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी विभाग ने गुरुवार को कई ठिकानों पर छापामार कार्यवाही की। आबकारी वृत्त सौसर द्वारा की गई इस सघन कार्रवाई में ग्राम बड़गांबोडी, नवथल, उटेकाटा घोंदी और वाघोड़ा ढाना क्षेत्र में नदी एवं नालों के […]

You May Like