नयी दिल्ली, 24 नवंबर (वार्ता) दिल्ली के उपराज्यपाल वी के सक्सेना ने कहा है कि फिल्म अभिनेता धर्मेन्द्र का निधन भारतीय सिनेमा के एक स्वर्णिम काल का अंत है।
श्री सक्सेना ने अपने शोक संदेश में कहा ”फ़िल्म अभिनेता धर्मेंद्र का निधन भारतीय सिनेमा के एक स्वर्णिम काल का अंत है। अपने बेहतरीन अभिनय से अनेक किरदारों को जीवंत करने वाले धर्मेंद्र, एक महान कलाकार होने के साथ साथ एक शानदार व्यक्तित्व के जिंदादिल इंसान थे, जिन्होंने देश-दुनिया में लाखों लोगों पर अपनी अमिट छाप छोड़ी।”
उन्होंने कहा ”ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। उनके परिवार और असंख्य प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं। विनम्र श्रद्धांजलि।”
Next Post
सरकार ने आईएमईआई के दुरुपयोग पर जतायी चिंता
Mon Nov 24 , 2025
नयी दिल्ली, 24 नवंबर (वार्ता) सरकार ने कहा है कि भारत में मोबाइल कनेक्टिविटी के तेज़ी से विकास के साथ उपकरणों के अंतर्राष्ट्रीय मोबाइल उपकरण पहचान (आईएमईआई) नंबर का दुरुपयोग एक गंभीर चिंता का विषय बन गया है। संचार मंत्रालय की ओर से सोमवार कहा गया है नागरिकों को छेड़छाड़ […]

You May Like
-
8 months ago
मां की फटकार से आहत बेटे ने फांसी लगाई
