
इंदौर। डेेरिल मेचिल की 137 और ग्लेन फिलिप्स की 106 रनों की शतकीय पारियों की बदौलत न्यूजीलैंड ने तीन वनडे मैचं की सीरीज के आखिरी मैच में भारत के समक्ष 338 रनों का लक्ष्य रखा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड टीम ने 8 विकेट पर 337 रन बनाए। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 219 रन जोड़े। भारत के लिए अर्शदीप और हर्षित राणा ने 3-3 विकेट झटके।
रविवार को हुए भारत-न्यूजीलैंड मैच को लेकर भी क्रिकेट का जुनून सिर चढ़कर बोला और क्रिकेट प्रेमी दोपहर में मैच था, लेकिन सुबह 8 बजे से स्टेडियम के बाहर जमा होना शुरू हो गए थे। 11 बजे तक तो लंबी-लंबी कतारे देखने को मिल रही थी। कई क्रिकेट प्रेमी तो मैच शुरू होने के तीन घंटे बाद तक स्टेडियम में प्रवेश करते हुए दिखाई दिए।
