इंदौर: बायपास स्थित ओमेक्स सिटी में अधिवक्ता सौरभ पंडित की कार में आग लगाने का मामला सामने आया है. घटना लसूड़िया थाना क्षेत्र की है, जहां अज्ञात असामाजिक तत्व ने घर के सामने खड़े चार पहिया वाहन को निशाना बनाया.पीड़ित सौरभ पंडित ने नव भारत को बताया कि घटना गुरुवार देर रात तीन बजे की हैं, घर के बाहर खड़ी कार नम्बर एमपी 09 जेडबी 1332 को किसी ने लगा दी.
धूंआ उठते देख हम लोग घर के बाहर निकले और उन्होंने तुरंत डायल 100 पर सूचना दी. मौके पर पुलिस पहुंची और फायर ब्रिगेड को बुलाया. फायर ब्रिगेड टीम ने समय रहते आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ा नुकसान टल गया. इस अफरा तफरी में मेरी मासूम बच्ची भी गिर गई थी, जिसे चौंट आई. फिलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है.
