क्षमता से अधिक बच्चो को ले जा रहे ओव्हर लोडिंग स्कूली वाहनों पर कार्रवाई

ब्यावरा। यातायात पुलिस द्वारा शुक्रवार को नगर में ओव्हर लोडिंग ऑटो पर कार्यवाई करते हुए 7 ऑटो पर चालानी कार्यवाई की गई. इनमें क्षमता से कहीं अधिक बच्चों को ले जाया जा रहा था.

यातायात पुलिस के अनुसार शुक्रवार को प्रात: ज्योति कान्वेंट स्कूल के यहां पुलिस की टीम द्वारा चेकिंग करते हुए कार्यवाई की गई. यातायात थाना प्रभारी देवनारायण पांडे के अनुसार इस दौरान 7 ऑटो में क्षमता से कहीं अधिक बच्चो को स्कूल ले जाते हुए पाया गया. इस पर संबंधित ऑटो चालको पर कार्यवाई की गई. कोर्ट द्वारा प्रत्येक ऑटो चालक पर 11 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया. चालानी कार्यवाई की गई. थाना प्रभारी के अनुसार आगामी दिवस में भी इस तरह की कार्यवाई सतत् रुप से जारी रहेगी. यातायात पुलिस द्वारा कार्यवाई की भनक लगते ही कई ऑटो चालक सतर्क हो गये.

सडक़ो पर दौड़ते ओव्हर लोड वाहन

नगर सहित जिले भर में अनेक यात्री वाहनों को क्षमता से कहीं अधिक सवारियों को लाते ले जाते हुए देखा जा सकता है. बस, ऑटो, स्कूली वाहन व अन्य छोटे-बड़े यात्री वाहनों को ओव्हर लोड स्थिति में देखा जा सकता है. स्कूली वाहनों में भी क्षमता से कहीं अधिक बच्चों को ले जाया जाता है. इससे दुर्घटना का डर बना रहता है. हाईवे, स्टेट हाईवे सहित अन्य रुट पर ओव्हर लोड यात्री वाहन दौड़ते हुए नजर आ जाते है. पूर्व में कई ओव्हर लोड वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो चुके है.

कई अनफिट वाहन दौड़ रहे

हाईवे, स्टेट हाईवे सहित विभिन्न रुट पर कई बस व अन्य यात्री वाहन यातायात के मापदंडो, नियमों का उल्लंघन कर चलाए जा रहे है. कुछ यात्री बस में एक ही गेट है तो कई यात्री वाहन जर्जर अवस्था में है. इन जर्जर वाहनों में क्षमता से अधिक यात्रियों को ले जाया जाता है. साथ ही स्टेण्ड पर अपने नम्बर की बारी को लेकर काफी तेज रफ्तार से वाहनों को भगाया जाता है जिससे दुर्घटना का भय बना रहता है.

 

Next Post

एम्स में नहीं है कैंटीन की सुविधा, मरीज होते हैं परेशान

Fri Nov 7 , 2025
भोपाल। प्राइवेट अस्पतालों से बचकर सरकारी अस्पतालों में मरीज ईलाज को तो पहुंच रहे हैं. लेकिन शहर के सबसे बड़े अस्पताल एम्स में मरीजों के खाने पीने के लिए कोई सुविधा उपलब्ध नहीं है. परिसर में एक कैंटीन है जिसमें केवल स्टाफ के खाने की व्यवस्था है। वहीं एक पार्लर […]

You May Like