राज्य स्तरीय खादी उत्सव 2025 की प्रदर्शनी का चित्रकूट में शुभारंभ

सतना/राज्य स्तरीय खादी उत्सव 2025 के तहत खादी वस्त्रों एवं ग्रामोद्योग सामग्री की प्रदर्शनी एवं विक्रय का शुभारंभ शुक्रवार को सतना जिले के चित्रकूट में लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह परिसर सिरसावन रोड चित्रकूट में किया गया। प्रदर्शनी का शुभारंभ विधायक चित्रकूट सुरेन्द्र सिंह गहरवार एवं नगर पंचायत अध्यक्ष चित्रकूट साधना पटेल के मुख्यातिथ्य में किया गया।

खादी तथा ग्रामोद्योग के जिला प्रबंधक सत्यसागर ने बताया कि मध्यप्रदेश शासन कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग द्वारा आयोजित प्रदर्शनी 28 फरवरी से 11 मार्च तक चलेगी। प्रतिदिन प्रदर्शनी प्रातः 10 बजे से शाम 6 बजे तक आम नागरिकों के लिए खुली रहेगी।

Next Post

अवकाश दिवसों में भी खुले रहेंगे पंजीयन कार्यालय

Fri Feb 28 , 2025
सतना /महानिरीक्षक पंजीयन एवं अधीक्षक मुद्रांक से प्राप्त आदेशानुसार जनसामान्य के अचल सम्पत्ति से संबंधित दस्तावेजों के पंजीयन की सुविधा की दृष्टि से अवकाश दिवसों में भी पंजीयन कार्यालय खुले रहेंगे। जिला पंजीयक डॉ. कीर्ति सिंह ने बताया कि मार्च माह में होली के अवकाश 14 मार्च 2025 को छोड़कर […]

You May Like