पेट्रोल और डीजल की कीमतें अपरिवर्तित

नयी दिल्ली 17 जनवरी (वार्ता) अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आने के बीच घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल के दाम आज अपरिवर्तित रहे, जिससे दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये प्रति लीटर तथा डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर पर पड़े रहे।

तेल विपणन करने वाली प्रमुख कंपनी हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कार्पोरेशन की वेबसाइट पर जारी दरों के अनुसार, देश में आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में इनकी कीमतों के यथावत रहने के साथ ही मुंबई में पेट्रोल 104.21 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 92.15 रुपये प्रति लीटर पर रहा।

वैश्विक स्तर पर सप्ताहांत पर अमेरिकी क्रूड 0.41 प्रतिशत बढ़कर 79.00 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। इसी तरह लंदन ब्रेंट क्रूड 0.23 प्रतिशत की तेजी के साथ 81.48 डॉलर प्रति बैरल पर रहा।

देश के चार महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत इस प्रकार रही।

महानगर……………..पेट्रोल………………डीजल ( रुपये प्रति लीटर)

दिल्ली ……………….94.72………………87.62
मुंबई …………………104.21…………….92.15
चेन्नई………………….100.75…………….92.34
कोलकाता…………..103.94…………….90.76

Next Post

सड़क दुर्घटनाओं से मौतों को रोकने चला विशेष अभियान “परवाह

Fri Jan 17 , 2025
विजयपुर। सड़क दुर्घटनाओं से मौतों को रोकने विशेष अभियान “परवाह “ चलाया जा रहा है । इसी कड़ी में पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सतेंद्र सिंह तोमर के मार्गदर्शन में ज़िले के विभिन्न थानाक्षेत्र अंतर्गत जागरूकता अभियान चलाये जा रहे है। विजयपुर के अनुविभागीय अधिकारी […]

You May Like