बैंक जा रहे युवक पर जानलेवा हमला, तीन के खिलाफ FIR दर्ज

दमोह। सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत राय चौराहा स्थित वेल्डिंग की दुकान के समीप सोमवार दोपहर बैंक जा रहे एक युवक पर जानलेवा हमला कर मारपीट की गई..घायल युवक ने सिटी कोतवाली पहुंचकर एफआईआर दर्ज कराई है.प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल अंकित ठाकुर पिता हाकम उम्र 26 वर्ष निवासी जमुनिया बालाकोट ने बताया कि वह बैंक जा रहे थे, तभी राय चौराहा पर शुभम, राहुल और यशवंत ने बेवजह गालियां देकर मारपीट शुरू कर दी.मारपीट में अंकित को सिर में चोटें आई हैं। घटना के बाद पीड़ित ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई. सिटी कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है.

Next Post

भाजपा कार्यकर्ता ही संगठन की असली ताकत: जामवाल

Mon May 25 , 2026
सौसर। भाजपा के पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ सोमवार को सौसर के गजानन मंगल भवन में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ पार्टी ध्वज के ध्वजारोहण, प्रदर्शनी के उद्घाटन के साथ हुआ। इस प्रशिक्षण वर्ग में संगठनात्मक मजबूती, वैचारिक स्पष्टता एवं कार्यकर्ता […]

You May Like