मोटरसाइकिल सवार दो युवकों से 20 किलो गांजा बरामद

सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले के कैंट थाना क्षेत्र पुलिस ने 20 किलो 356 ग्राम अवैध गांजा जब्त कर 02 आरोपियो को गिरफ्तार किया है।

थाना कैंट पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति रेलवे स्टेशन रोड की ओर से फोरलेन होते हुए भैंसा बायपास की तरफ अवैध मादक पदार्थ लेकर जा रहे हैं।थाना कैंट पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए राठौर बंगला, कैंट के पास घेराबंदी की गई। पुलिस टीम ने संदिग्ध व्यक्तियों को रोककर उनकी तलाशी ली। विधिवत कार्रवाई के दौरान दोनों आरोपियों के कब्जे से बड़ी मात्रा में अवैध गांजा बरामद हुआ।

पुलिस द्वारा आरोपियों के कब्जे से कुल 20 किलो 356 ग्राम अवैध गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹2,80,000, तथा मादक पदार्थ के परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल क्रमांक MP 15 ZH 2945, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹80,000, जब्त की गई। थाना कैंट पुलिस ने कार्रवाई में लगभग ₹3.60 लाख का मशरूका जब्त किया है। गिरफ्तार आरोपी सौरभ अहिरवार, निवासी ग्राम तालचिरी, थाना गोपालगंज, प्रिंस अहिरवार, निवासी बिल्थरे मोहल्ला, गौरझामर है ।दोनों आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है। आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर प्रकरण में आगे की कार्रवाई की जा रही है। थाना कैंट पुलिस द्वारा मादक पदार्थों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। मात्र दो दिवस पूर्व भी थाना कैंट पुलिस द्वारा 2.22 किलोग्राम गांजा जब्त कर कार्रवाई की गई थी।

Next Post

भाजपा की राष्ट्रीय टीम में मध्य प्रदेश को कई अहम जिम्मेदारियां, आशीष अग्रवाल बने मीडिया सह-संयोजक

Mon Aug 17 , 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को पार्टी की नई राष्ट्रीय टीम की घोषणा की। इसमें मध्यप्रदेश को कई महत्वपूर्ण संगठनात्मक जिम्मेदारियां मिली हैं। मध्यप्रदेश भाजपा के मीडिया प्रभारी आशीष ऊषा अग्रवाल को राष्ट्रीय टीम में मीडिया सह-संयोजक प्रभारी बनाया गया है। भाजपा की राष्ट्रीय […]

You May Like