इंदौर: नशे के खिलाफ अभियान के तहत बाणगंगा पुलिस ने 9.87 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक युवक को दबोचा, जो इलाके में सप्लाई की फिराक में घूम रहा था. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है.बाणगंगा थाना क्षेत्र में पुलिस ने संगम नगर निवासी विकास परिहार को ब्राउन शुगर तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है.
आरोपी तेजाजी मंदिर परिसर, यश टेक्नोलॉजी चौराहा के पास ड्रग्स बेचने के लिए मंडरा रहा था. तलाशी में उसके पास से 9.87 ग्राम ब्राउन शुगर मिली, जिसकी कीमत करीब 95 हजार रुपए बताई जा रही है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है और अब इस बात की जांच कर रही है कि वह नशा कहाँ से लाता था और किसे सप्लाई करता था.
