भाजपा की राष्ट्रीय टीम में मध्य प्रदेश को कई अहम जिम्मेदारियां, आशीष अग्रवाल बने मीडिया सह-संयोजक

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को पार्टी की नई राष्ट्रीय टीम की घोषणा की। इसमें मध्यप्रदेश को कई महत्वपूर्ण संगठनात्मक जिम्मेदारियां मिली हैं। मध्यप्रदेश भाजपा के मीडिया प्रभारी आशीष ऊषा अग्रवाल को राष्ट्रीय टीम में मीडिया सह-संयोजक प्रभारी बनाया गया है।

भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में मध्यप्रदेश से लाल सिंह आर्य को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, गजेंद्र पटेल को राष्ट्रीय महामंत्री और कविता पाटीदार को राष्ट्रीय मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा पूर्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा को प्रकोष्ठ समूह संयोजक नियुक्त किया गया है।

मध्यप्रदेश से ही बंसीलाल गुर्जर को भाजपा किसान मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। इस तरह प्रदेश के नेताओं को संगठन के अलग-अलग महत्वपूर्ण स्तरों पर जिम्मेदारी मिली है।

भाजपा की ओर से जारी सूची के अनुसार सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। राष्ट्रीय संगठन में मध्यप्रदेश के नेताओं को मिली इन जिम्मेदारियों को प्रदेश के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Next Post

मक्के के खेत में मिले शव का पुलिस खुलासा, तीन आरोपी धराए 

Mon Aug 17 , 2026
सारनी।शिकार के लिए खेत में बिछाए गए करंट की चपेट में 27 वर्षीय युवक मौत के मामले तीन आरोपी को पुलिस गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया है.आरोपियों ने मामले को छुपाने के लिए शव को दूसरे के खेत में फेंक दिया था.टी आई जयपाल इवनाती ने कहा कि पांच […]

You May Like