
बिस्टान। सोमवार सुबह 7:00 बजे से प्रारंभ हुई बारिश मंहलवार को भी जारी रही । नगर सहित आसपास के इलाकों में 1 घंटे से ज्यादा समय तक तेज बारिश होने से नदी नालों में बाढ़ के हालात बने । पहाड़ी नदी कुंदा में भी बाढ़ का पानी आया दो दिन से लगातार मुसला धार बारिश हो रही है। रविवार रात भी तेज बारिश हुई सोमवार दोपहर बाद देजला देवड़ा बांध पूरी तरह भर गया । पानी स्पिल के ऊपर से बहने लगा । यह दृश्य देखकर ग्रामीणों के चेहरे खिल उठे ।
उमरखली उफनती कुंदा नदी का विहंगम खूबसूरत नजारा ।
