
भोपाल। शीतल दास की बगिया कमला पार्क घाट पर जीवित्पुत्रिका व्रत के अवसर पर भोजपुरी समाज की हजारों महिलाएं एकत्रित हुईं। भोजपुरी एकता मंच समिति के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में सुबह से ही व्रतधारी महिलाएं पहुंचने लगीं। बड़े तालाब में स्नान के बाद महिलाओं ने सामूहिक रूप से जिमूतवाहन की कुश आकृति बनाई, बरियार पेड़ की बेदी पर कलश स्थापित कर धूप, दीप, अक्षत से पूजा-अर्चना की। इसके उपरांत सभी ने जिमूतवाहन कथा का श्रवण किया और संतान की दीर्घायु व सुख-समृद्धि की कामना की।
समिति द्वारा जीवित्पुत्रिका व्रत कथा पुस्तिकाओं का निशुल्क वितरण किया गया। श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा हुई और महिलाओं ने एक-दूसरे को नाक से मांग तक सिंदूर लगाकर मंगलकामनाएं दीं।
इस अवसर पर कुंवर प्रसाद, शिव वचन प्रजापति, रीमा देवी, विमल सिंह, विजय सोनी, अनीता चौहान, अरुण सिंह, सोनिया चौहान, रूबी देवी, मोहन जायसवाल, राज शर्मा सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। पारण 15 सितंबर को मडवा की रोटी और कद्दू के पत्तों का सांग खाकर होगा।