
रीवा।छत्तीसगढ़ की रायपुर पुलिस ने बीते दिनों कार्रवाई करते हुए एक दम्पत्ति को हिरासत में लिया था. हिरासत में लिए गए पति पत्नी से जब पूछताछ की गई तो कई चौका देने वाले खुलासे हुए. बताया गया की पकड़े गए पति पत्नी बांग्लादेशी हैं और दोनों ही अवैध तरीके से भारत में रह रहे थे. दम्पत्ति का रीवा से कनेक्शन मिला है. जप्त की गई मार्कशीट रीवा के त्योंथर शासकीय विद्यालय की मिली जो फर्जी है.
पूरे मामले पर छत्तीसगढ़ की रायपुर पुलिस तब हैरान रह गई जब उनके दस्तावेजों की बारीकी से जांच की गई. रायपुर पुलिस के मुताबिक दोनों 16 साल से भारत में अवैध रूप से रह रहे थे. बांग्लादेशी दम्पत्ति के पास से जब्त सभी दास्तावेज भी फर्जी पाए गए, जिसमें 8वीं की फर्जी मार्कशीट रीवा के त्योंथर स्थित एक शासकीय माध्यमिक स्कूल की थी.दरअसल, बीते 13 जून को छत्तीसगढ़ की रायपुर पुलिस ने बिरयानी का ठेला संचालित करने वाले दिलावर खान, उसकी पत्नी और एक नाबालिग बेटी को हिरासत मे लिया था. पुलिस की पूछताछ मे दिलावार खान ने एक-एक करके कई चौक देने वाले खुलासे किए है.
त्योंथर के शासकीय स्कूल से बनी फर्जी मार्कशीट
छत्तीसगढ़ के रायपुर स्थित टिकरापारा अंतर्गत धर्मनगर इलाके में किराए के मकान मे दबिश देकर दिलावर खान और उसके परिवार के दो अन्य सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था. बुधवार को रायपुर पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा किया है. पुलिस के मुताबिक दिलावर बांग्लादेश का निवासी है और पिछले 16 सालों से वह अवैध तरीके से भारत मे रह रहा था. दोनों के पास से पुलिस ने जाली दस्तावेजों को बरामद किया है.दिलावार ने एक सरकारी कार्यालय के बाहर ही अपना व्यवसाय शुरू किया. दिलावर के ठेले में उसके साथी ने ही फर्जी मार्कशीट बनवाने में दिलावर की मदद की थी. ये मार्कशीट 1 हजार रु में बनी थी. बरामद की गई मार्कशीट मध्यप्रदेश के रीवा जिले में स्थित त्योंथर तहसील के शासकिय माध्यमिक स्कूल की निकली. इसी फर्जी मार्कशीट और किराया नामा के आधार पर दिलावर ने अपने अन्य दास्तावेज आधार कार्ड, पेन कार्ड, पासपोर्ट के आलावा अन्य जरुरी दस्तावेज बनवाए थे, इसके बाद इसी तरह से उसने अपने परिवार के सदस्यों के भी सभी दस्तावेज तैयार करवाए.
जांच करने त्योंथर आई रायपुर पुलिस की टीम
बीते दिनों छत्तीसगढ़ से रायपुर पुलिस की एक टीम जांच और पूछताछ करने के लिए रीवा के त्योंथर स्थित उसी शासकीय माध्यमिक स्कूल पहुंची थी, जिस स्कूल की फर्जी मार्कशीट दिलावर के पास से पुलिस ने बरामद की थी. रायपुर पुलिस अब बांग्लादेशी दिलावर खान की मदद करने वाले हर व्यक्ति की कुंडली खंगाल रही है. जो दस्तवेज दिलावर के पास से बरामद हुए हैं, उनकी भी गहन जांच की जा रही है. पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क और अवैध रूप से भारत में रह रहे लोगों की कुंडली बना रही है.
रीवा पुलिस कर रही सहयोग: एसपी
रीवा एसपी विवेक सिंह ने जानकारी देते हुए कहा हमें जानकरी मिली थी की छत्तीसगढ़ के रायपुर मे बांग्लादेश के निवासी पकड़े गए थे. उनके पास से पुलिस ने कुछ दस्तावेज भी बरामद किए थे, जिसमें से एक मार्कशीट भी थी. बांग्लादेशी व्यक्ति के पास से बरामद की गई मार्कशीट में रीवा के त्योंथर स्थित एक स्कूल का नाम लिखा था, जिसके सम्बन्ध मे रायपुर पुलिस की टीम द्वारा त्योंथर मे विवेचना की जा रही है. रायपुर पुलिस की टीम या अन्य कोई टीम जांच में हमसे संपर्क करेंगे तो हम पूरा सहयोग करेंगे.
