ग्वालियर: अमेरिकी वायुसेना एक बार फिर भारतीय वायुसेना के साथ युद्धाभ्यास कर रही है। देश के महत्वपूर्ण एयरबेस में शामिल ग्वालियर के महाराजपुरा स्थित एयरबेस पर अमेरिकी और भारतीय वायुसेना के विमान युद्ध कौशल दिखाएंगे। अमेरिकी वायुसेना की टीम ग्वालियर पहुंच चुकी है।आज मंगलवार से यह युद्धाभ्यास शुरू हो गया। इसमें पर्यवेक्षक के रूप में जापान और ऑस्ट्रेलिया रहेंगे। 2004 में भी ग्वालियर एयरबेस पर अमेरिकी वायुसेना के साथ युद्धाभ्यास हुआ था।
वहीं कुछ दिनों पहले ही अलास्का में भारतीय और अमेरिकी सेनाओं के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास हो चुका है।पिछले दिनों दुनियाभर में भारत और अमेरिका के संबंध चर्चा में रहे हैं। इसको देखते हुए दोनों देशों के बीच लगातार युद्धाभ्यास सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं।
