गनियारी के बीपीएल कॉलोनी के बस्ती में जल संकट गहराया

सिंगरौली। नगर पालिक निगम सिंगरौली इंदिरा वार्ड 41 गनियारी बीपीएल कॉलोनी बस्ती में अमृत नल जल पाइपलाइन टूटने से जल संकट गहराया ।

स्थानीयजन बताते हंै कि नगर निगम के संविदाकार द्वारा पुलिया निर्माण के दौरान पानी पाइप लाइन तोड़ दिया गया है, जिससे पीने का पानी का संकट छा गया है, लोग पीने का पानी लेने के लिये दूर से लानेे को मजबूर है। रहवासी बताते हैं कि जल संकट होने से बाल्टी भर पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। शिकायत पर कोई असर नही हो रहा है। जबकि जल संकट के बारे में ननि अधिकारियों के साथ-साथ पार्षद एवं अन्य जनप्रतिनिधियों को भलीभांति है, इसके बावजूद क्षतिग्रस्त अमृत नल जल योजना पाइप का मरम्मत कार्य नही कराया जा रहा है। यहां के रहवासियों ने ननि आयुक्त का ध्यान आकृष्ट कराया है।

Next Post

दहेज प्रताड़ना व पत्नी की मौत मामले में पति को 10 वर्ष का कठोर कारावास

Thu Jun 4 , 2026
सिंगरौली। जिले के देवसर स्थित प्रथम अपर सत्र न्यायालय ने दहेज प्रताड़ना एवं विवाहिता की संदिग्ध मौत के चर्चित मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए आरोपी पति रूपनारायण उर्फ छोटे सिंह गोंड को दोषी ठहराया है। यह निर्णय प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश राजकुमार वर्मा की अदालत द्वारा आज 4 जून […]

You May Like

मनोरंजन