1.70 करोड़ की डिफेंडर कार में मिले अवैध हथियार, आरोपियों को किया गिरफ्तार

ग्वालियर: चेकिंग के दौरान लग्जरी डिफेंडर कार से अवैध हथियार बरामद हुए. करीब 1.70 करोड़ रुपए की कीमत वाली इस लैंड रोवर में दो राइफलें और 36 जिंदा राउंड मिले. पुलिस ने मौके से चार युवकों को हिरासत में लिया, जिनमें से दो हथियार लेकर कार में बैठे थे. यह कार्रवाई सिरोल और झांसी रोड थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने की.
दरअसल, 15 अक्टूबर को संभावित कानून-व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए पुलिस जिलेभर में सख्त चेकिंग अभियान चला रही है. इसी दौरान सिरोल और झांसी रोड थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से यह बड़ी कार्रवाई की. चेकिंग प्वाइंट पर सफेद रंग की डिफेंडर कार को रोकने की कोशिश की गई, जो डबरा की ओर से आ रही थी.

चालक ने भागने की कोशिश की जैसे ही कार चालक ने पुलिस की चेकिंग देखी, उसने वाहन को मोड़कर भागने की कोशिश की. लेकिन पुलिस ने तुरंत घेराबंदी कर कार को रोक लिया. जब टीम ने गाड़ी की जांच की, तो गाड़ी में अवैध हथियार रखे थे और उनमें से दो युवक कार में ही हथियार लेकर बैठे थे.

जांच के दौरान पुलिस ने नरोत्तम गुर्जर के पास से 315 बोर की फोल्डेड बट राइफल, मैगजीन में 3 राउंड और उसकी जेब से 18 राउंड बरामद किए. वहीं, शोभाराम उर्फ अंकित रावत के पास से भी 315 बोर की एक और राइफल मिली, जिसमें 5 राउंड लोड थे और उसकी जेब से 10 जिंदा राउंड निकले. कुल मिलाकर पुलिस ने दो राइफलें और 36 राउंड गोलियां जब्त कीं.

Next Post

महाकाल मंदिर परिसर में वीआर कंपनी पर ठगी के आरोप, पुरोहितों ने कार्रवाई की मांग की

Tue Oct 14 , 2025
उज्जैन:श्री महाकालेश्वर मंदिर परिसर में संचालित एक निजी वीआर कंपनी पर श्रद्धालुओं से ठगी और गुमराह करने के आरोप लगे हैं. श्री रामघाट तीर्थ पुरोहित सभा के सदस्यों ने संभागायुक्त आशीष सिंह और कलेक्टर रोशन कुमार सिंह को ज्ञापन देकर सख्त कार्रवाई की मांग की. आरोप है कि कंपनी के […]

You May Like