पति बोला, पत्नी ही रिश्ता तोडऩा चाहती है तो उसे इसके बदले हर्जाना देना होगा

ग्वालियर। पुलिस जनसुनवाई के दौरान एक अजीब मामला सामने आया। सुल्तान खान नामक एक युवक ने अपनी पत्नी से तलाक के बदले 10 लाख रुपये का मुआवजा मांगा। युवक का आरोप है कि उसकी पत्नी का किसी और के साथ संबंध है और उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है। युवक का कहना है कि वह अपनी पत्नी को घर पर ही रखना चाहता है, लेकिन अगर पत्नी ही रिश्ता तोडऩा चाहती है तो उसे इसके बदले आर्थिक हर्जाना देना होगा।

बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के इस्लामपुरा निवासी सुलतान खान नामक युवक पुलिस की जनसुनवाई में पहुंचा। उसने अधिकारियों को एक लिखित आवेदन सौंपा। आवेदन में सुलतान ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी के किसी अन्य व्यक्ति से अवैध संबंध हैं। इस वजह से वह तलाक की मांग कर रही है। युवक का कहना है कि उसने अपनी पत्नी को समझाने की हर संभव कोशिश की लेकिन वह अपने प्रेमी के दबाव में तलाक लेना चाहती है। सबसे गंभीर आरोप सुलतान ने अपनी पत्नी के प्रेमी पर लगाए हैं। उसका कहना है कि पत्नी के प्रेमी ने उसे धमकी दी है कि अगर उसने अपनी पत्नी को तलाक नहीं दिया, तो उसे जान से मार दिया जाएगा। सुलतान ने यह भी बताया कि वह लगातार मानसिक प्रताडऩा का शिकार हो रहा है। फिलहाल युवक अपने वैवाहिक जीवन को बचाने की कोशिश में जुटा है, लेकिन पत्नी के इरादे और प्रेमी की धमकी मामले को और भी गंभीर बना रही है।

*पुलिस ने कहा…*

इस संबंध में सीएसपी किरण अहिरवार का कहना है कि युवक द्वारा आवेदन प्राप्त हुआ है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। जो भी कानूनी प्रक्रिया बनती है, उसके तहत कार्रवाई की जाएगी।

Next Post

सरकार की नजर में भैरव डूंगरी, वक्फ ने 1985 में पहाड़ी वाले बाबा के नाम से शामिल की जमीन

Tue Apr 8 , 2025
(मनोज पुरोहित) शाजापुर। प्राचीन काल से बाबा भैरवनाथ नगर कोतवाल के रूप में शाजापुर की भैरव डूंगरी पर विराजमान हैं. हर साल गुरु पूर्णिमा पर यहां आस्था का मेला लगता है. जिस प्रकार सनातनधर्मियों के लिए बाबा भैरवनाथ पूज्यनीय हैं, उसी प्रकार सरकार की नजर में भी यह स्थान भैरव […]

You May Like