सब्जी विक्रेताओं द्वारा विधायक के घर धरना

इंदौर. फूटी कोठी चौराहे पर सब्जी विक्रेताओं ने आज क्षेत्रीय विधायक के घर का घेराव किया. सब्जी विक्रेताओं की मांग है कि उनको फूटी कोठी ब्रिज के नीचे स्थानांतरित किया जाए. सब्जी विक्रेताओं द्वारा महापौर के घर पर भी घेराव कर उक्त मांग रखी थी, जिसमें महापौर ने क्षेत्रीय विधायक से प्रस्ताव रखवाने का कहा था.

आज फूटी कोठी चौराहे सब्जी का व्यवसाय करने वाले करीब 200 विक्रेताओं ने विधायक मालिनी गौड़ के निवास एवं कार्यालय का घेराव किया. विधायक से मुलाकात नहीं हो पाने पर सब्जी विक्रेताओं ने उनके निवास के सामने धरना दिया. सब्जी विक्रेताओं ने रोजी-रोटी और स्थानीय नागरिकों की सुविधा के लिए सब्जी मंडी को फूटी कोठी फ्लाईओवर के नीचे स्थानांतरित करने की मांग उठाई. उल्लेखनीय है कि स्थानीय रहवासियों ने उपरोक्त मुद्दे को लेकर महापौर पुष्यमित्र भार्गव से भी मांग की थी. महापौर ने सब्जी विक्रेताओं से कहा था कि यदि स्थानीय विधायक इस संबंध में प्रस्ताव देती हैं, तो नगर निगम फ्लाईओवर के नीचे सब्जी विक्रेताओं को स्थान आवंटित कर सकता है. धरना आंदोलन में सब्जी विक्रेता कल्ला पटेल, संदीप साहू, दीपक साहू, सीता पटेल, राहुल भैया, रोहित जैन, प्रमिला पटेल सहित बड़ी संख्या सब्जी विक्रेता उपस्थित थे.

फ्लाई ओवर के नीचे बनाई सब्जी मंडियां
सब्जी विक्रेताओं की मांग का समर्थन करते हुए सामाजिक कार्यकर्ता प्रहलाद पाण्डेय ने बताया कि बढ़ते जनसंख्या घनत्व और सीमित स्थान की समस्या को देखते हुए कई शहरों में नगर निगम द्वारा फ्लाईओवर के नीचे छोटी सब्जी मंडियां स्थापित की है. इंदौर में भी कई स्थानों पर फ्लाईओवर के नीचे सब्जी मंडियां संचालित हो रही हैं.

Next Post

प्रशासनिक इकाइयों के पुनर्गठन को लेकर आयोग ने ली बैठक

Thu Nov 19 , 2026
इंदौर: प्रदेश के शहरों एवं ग्रामीण इलाकों में नए सिरे से प्रशासनिक इकाइयों का पुनर्गठन किया जाएगा. इसको लेकर आज इंदौर में प्रशासनिक इकाई पुनर्गठन आयोग की बैठक में कलेक्ट्रेट में हुई. बैठक प्रशासनिक पुनर्गठन के लिए चार प्रमुख विषयों पर सुझाव मांगे गए. साथ यह भी स्पष्ट किया गया […]

You May Like