फाइव स्टार ग्रीन रेटिंग के अनुरूप जबलपुर सर्किर्ट हाउस का होगा उन्नयन: राकेश सिंह

जबलपुर: सर्किट हाउस क्रमांक 2 का अत्याधुनिक स्वरूप में उन्नयन किया जाएगा। रीडेंसिफिकेशन योजना के अंतर्गत मध्यप्रदेश बिल्डिंग डेवलपमेंट कॉरपोरेशन द्वारा 75 कक्षीय नवीन सर्किट हाउस का निर्माण किया जाएगा। इसमें 100 सीटों वाला सम्मेलन कक्ष भी बनेगा। नवीन भवन को 5 स्टार ग्रीन रेटिंग के अनुरूप विकसित किया जाएगा। ये जानकारी लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने मंत्री निवास पर जबलपुर सर्किट हाउस की कार्ययोजना के संबंध में आयोजित बैठक के दौरान दी।

गौरतलब है कि प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह के निर्देश पर प्रदेश के सभी सर्किट हाउस एवं शासकीय विश्राम गृहों के उन्नयन की योजना तैयार की गई है। प्रथम चरण में जबलपुर एवं भोपाल के सर्किट हाउस का अत्याधुनिक स्वरूप में उन्नयन किया जाएगा। इसी कार्ययोजना के संबंध में मंत्री निवास पर आयोजित बैठक में एमपीआरडीसी के एमडी भरत यादव, बीडीसी एमडी श्री सी.बी. चक्रवर्ती, कलेक्टर जबलपुर राघवेंद्र सिंह सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
बदलते समय को देखते हुए आधुनिकीकरण की जरूरत
लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि प्रदेश के सभी जिलों में शासन द्वारा संचालित अधिकांश विश्राम गृह वर्षों पुराने हैं। बदलते समय और बढ़ती आवश्यकताओं को देखते हुए इनके आधुनिकीकरण की आवश्यकता है। इसी उद्देश्य से चरणबद्ध तरीके से सर्किट हाउस एवं विश्राम गृहों को आधुनिक सुविधाओं से युक्त किया जाएगा।
55 मानक, 18 वीआईपी और 2 वीवीआईपी कमरे होंगे
लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने ये भी बताया कि नए स्वरुप में बनने वाले सर्किट हाउस क्रमांक 2 में कुल 75 कमरे होंगे, जिनमें 55 मानक कमरे, 18 वीआईपी कमरे एवं 2 वीवीआईपी कमरे शामिल हैं। इन सुविधाओं का उपयोग शासकीय अतिथियों के साथ-साथ आमजन भी कर सकेंगे। इसके लिए ऑनलाइन बुकिंग की जा सकेगी। श्री सिंह के अनुसार मध्यप्रदेश बिल्डिंग डेवलपमेंट कॉरपोरेशन इसकी पूरी कार्ययोजना तैयार कर रहा है और आगामी 15 सालो के मेंटेनन्स की कार्ययोजना के साथ इसे आउटसोर्स किया जायेगा। इस सन्दर्भ में आज सभी अधिकारियो के साथ विस्तार से चर्चा हुई है और शीघ्र ही इस कार्ययोजना को गति दी जाएगी।

Next Post

कांग्रेस ने राहुल गांधी के कार्यक्रम स्थल का कलेक्टर को सौंपा पत्र

Mon Sep 7 , 2026
इंदौर: कांग्रेस ने रविवार को राहुल गांधी के कार्यक्रम स्थल को लेकर कलेक्टर को पत्र सौंपकर जगह की मांग की है. कलेक्टर ने रीजनल पार्क के सामने वाले मैदान का आवेदन आईडीए में लगाने का सुझाव दिया.आज कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने रेजिडेंसी कोठी में कलेक्टर शिवम वर्मा से मुलाकात की. मुलाकात […]

You May Like