जबलपुर: घमापुर थाना अंतर्गत शंकर मंदिर के पास बदमाशों ने एक घर में घुसकर युवक पर डंडे से हमला कर घायल कर दिया। पुलिस के मुताबिक रविवार को सौरभ उर्फ तुषार केशरवानी 22 वर्ष निवासी शंकर मंदिर के पास मिश्रा इंटर प्राईजेज के सामने घमापुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह प्राईवेट काम करता है। दोपहर लगभग 2 बजे वह घर में सो रहा था.
उसी समय शुभम गुप्ता डंडा लेकर एवं ऋषभ गुप्ता, मनीष गुप्ता उसके घर में घुस आये शुभम गुप्ता डंडा लिये था, उसे सोते से उठाये और उसके साथ हाथ मुक्कों से मारपीट करने लगे। घर के बाहर ले आये बोले कि बहुत गुंडा बन रहा है उसी समय मुन्नू गुप्ता, शिव ठाकुर भी आकर उसके साथ हाथ मुक्कों से मारपीट करने लगे मारपीट से उसके हाथ पैर में चोटें आई।
