किसानों ने लक्ष्मीगंज मंडी घेरी, पुलिस एलर्ट

ग्वालियर: आज सुबह से कृषि उपज मंडी लक्ष्मी गंज पर मध्य प्रदेश किसान सभा की ओर से प्रदर्शन किया जा रहा है। सीटू के राज्य उपाध्यक्ष रामविलास गोस्वामी का कहना है कि अमेरिका से की गई व्यापारिक डील पूरी तरह गुलामी की डील है। ऐसी क्या मजबूरी है कि मोदी सरकार अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के सामने नतमस्तक है, ऐसी कौन सी कमजोरी है जिस कारण अमेरिकी शर्तों पर डील की जा रही है।

सरकार कभी किसानों, कभी मजदूर, कभी नौजवानों के खिलाफ जन विरोधी कानून लेकर आ रही है जिन्हें देश की जनता कभी भी बर्दाश्त नहीं करेगी। यूनियनों की ओर से की गई सभा में चारों ओर से जुलूस और जत्थे आ रहे हैं। पुलिस भी तैनात है।अखिल भारतीय किसान सभा के प्रदेश महासचिव अखिलेश यादव, राजवीर सिंह गुर्जर, खेत मजदूर यूनियन के रामबाबू जाटव, महिला समिति की प्रीति सिंह, कर्मचारी नेता मान्यता सरोज, दवा प्रतिनिधियों के नेता अभिषेक पाठक बिजली कर्मचारी नेता आरके कौशिक, कृष्णपाल परमार, अशोक पाठक, भगवान सिंह गुर्जर आदि ने सभा को संबोधित किया।

Next Post

इंदौर में दूषित पानी से मौतों पर विधानसभा परिसर में कांग्रेस का प्रदर्शन, मंत्रियों के इस्तीफे की मांग

Tue Feb 17 , 2026
भोपाल: आज विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने से पहले नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के विधायकों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी विधायक इंदौर में दूषित पेयजल सप्लाई से हुई मौतों के मामले में जिम्मेदारी तय करने और सरकार के […]

You May Like