Psychiatrist के पास गए तो लोग पागल समझेंगे? जानिए डॉक्टर ने क्या कहा

भोपाल: मनोचिकित्सक के पास जाने को लेकर आज भी समाज में कई तरह की गलत धारणाएं हैं। अक्सर लोग सोचते हैं कि अगर कोई Psychiatrist के पास गया, तो लोग उसे ‘पागल’ समझेंगे। डॉक्टर के मुताबिक, यह एक बड़ा अंधविश्वास है।

मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियां भी दूसरी बीमारियों की तरह होती हैं और समय पर विशेषज्ञ से सलाह लेना जरूरी है। डॉक्टर ने यह भी बताया कि मनोचिकित्सक द्वारा सही तरीके से दी गई दवाइयां सुरक्षित होती हैं। हर दवा का इस्तेमाल मरीज की जरूरत और डॉक्टर की सलाह के अनुसार किया जाता है, इसलिए दवाओं को लेकर डरने के बजाय विशेषज्ञ की सलाह पर भरोसा करना चाहिए।

Next Post

पिता का अधूरा सपना बेटी ने किया पूरा, अदिति मिश्रा बनीं सब-इंस्पेकटर

Wed Sep 30 , 2026
बालाघाट:कुछ सफलताएं केवल एक व्यक्ति की नहीं होतीं। उनके पीछे परिवार के वर्षों के संघर्ष, त्याग, उम्मीद और लगातार प्रोत्साहन की कहानी छिपी होती है। ऐसी ही प्रेरणादायी कहानी है अदिति लालित्य मिश्रा की, जिन्होंने अपने परिश्रम और दृढ़ संकल्प के दम पर मध्यप्रदेश पुलिस विभाग में सब-इंस्पेक्टर (स्टेनो/बैक ऑफिस) […]

You May Like