सीहोर। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा ब्लॉक, नगर एवं मंडलम अध्यक्षों के लिए आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ. कार्यक्रम की शुरुआत जिला अध्यक्ष राजीव गुजराती ने की. शिविर में प्रशिक्षक एवं प्रदेश संगठन मंत्री डॉ. संजय कामले, ललित सेन, आरिफा खान एवं प्रोमिल मित्रा ने कार्यकर्ताओं को जानकारी दी.डॉ. संजय कामले ने कहा कि कार्यकर्ता मजबूत होगा तो संगठन मजबूत होगा. उन्होंने पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया. इस अवसर पर जिला प्रभारी जयश्री हरिकिरण, विधानसभा प्रभारी दिनेश मेघानी, हरपाल ठाकुर, महेश दयाल चौरसिया, विवेक राठौर, घनश्याम यादव, प्रीतम दयाल चौरसिया, सुनील दुबे, रमेश गुप्ता, रामायण प्रसाद शुक्ला, हफीज चौधरी, सुदीप व्यास, नरेन्द्र खंगराले, केके रिछारिया, भगत सिंह तोमर, कमलेश चाण्डक, पंकज शर्मा, असिफ अंसारी, मनीष मेवाड़ा, तनिष्क त्यागी, अनुभव सेन उपस्थित थे.
