बर्थडे पार्टी से लौटे युवक की चाकूओं से गोदकर हत्या

जबलपुर। मदनमहल थाना क्षेत्र में पुराने बस स्टैण्ड के समीप रहने वाले एक युवक की देर रात चाकूओं से गोदकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि मृतक अपने परिचित के किसी साथी की बर्थडे पार्टी में गया था, जहां उसका विवाद हुआ और फिर समझौता हो गया, लेकिन आरोपियों ने उसके घर पहुंचने से पहले ही उसकी हत्या कर दी। शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरु कर दिये है।

पुलिस को जहांगीराबाद रोहाणी टे्वल्स के सामने रहने वाले अतुल प्यासी ने बताया कि उसका बड़ा भाई कपिल प्यासी बीती रात बर्थडे पार्टी में गया था। रात्रि उसके घर के सामने से झगड़े की आवाज आने पर उसने घर के बाहर निकलकर देखा तो उसका भाई कपिल प्यासी सुपर कार बाजार के सामने खून से लतपथ पड़ा था एवं अंकुश और निहाल को भागते देखा। उसने अपने भाई कपिल से पूछा क्या हुआ तो बताया कि मुझे अंकुश सोंधिया एवं निहाल सोंधिया ने चाकू से मारा है मौके पर पूर्व से कपिल के दोस्त शिवम पटेल, हरी कृष्णा, हनी पटेल भी थे। जिन्होंने बताया कि अंकुश एवं निहाल दोनों कपिल को चाकू मारकर भागे हैं। जिसके बाद सभी लोग घायल कपिल को लेकर निजी अस्पताल पहुंचे। जहां से उसे मेडिकल रेफर कर दिया गया। रास्तें में घायल कपिल ने अपने भाई अतुल को बताया कि रात लगभग 12 बजे अमोदा रेस्टोरेंट के पास उसका एवं अंकुश, निहार से मामूली विवाद हो गया था। जिसे बाद में शिवम पटेल, हरी कृष्णा, हनी पटेल ने आपसी समझौता करा दिया था। उसके बाद वह एवं दोस्त शिवम पटेल, हरी कृष्णा, हनी पटेल अपने घर के सामने ही थे, तभी अशोका होटल तरफ से अंकुश व निहाल मोटर सायकल से आये और गाली गलोज करने लगे। गालियां देने से मना करने कपिल उनके पास गया तो निहाल ने उसे पकड़ लिया और अंकुश ने जान से मारने की नियत से चाकू मारकर कमर में चोटें पहॅुचा दी हैं। शिकायत पर पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरु कर दिये है।

Next Post

पांच जुआरी पुलिस के हत्थे चढ़े

Sun May 17 , 2026
जबलपुर। मदनमहल पुलिस ने पुराना बस स्टैण्ड सागर होटल के समीप ताश पत्तों पर हार जीत का दांव लगा रहे पांच जुआरियों को धर दबोचा। जिनके पास से पुलिस ने ताश के 52 पत्तें व 36 सौ रुपये की नगदी जब्त की है। पुलिस ने बताया कि मुखबिर की सूचना […]

You May Like