पांच जुआरी पुलिस के हत्थे चढ़े

जबलपुर। मदनमहल पुलिस ने पुराना बस स्टैण्ड सागर होटल के समीप ताश पत्तों पर हार जीत का दांव लगा रहे पांच जुआरियों को धर दबोचा। जिनके पास से पुलिस ने ताश के 52 पत्तें व 36 सौ रुपये की नगदी जब्त की है।

पुलिस ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर सागर होटल तीन पत्ती चौक के पास दबिश दी गई। जहां कुछ लोग ताश पत्तों पर हार जीत का दांव लगाते हुए मिले। पुलिस ने मौके से सलमान उम्र 29 वर्ष, वसीम खान उम्र 35 वर्ष, जावेद उम्र 33 वर्ष, मोह. फेदर उम्र 29 वर्ष, इकराम उम्र 31 वर्ष सभी निवासी पागलखाने मस्जिद के पास ओमती को हिरासत में लिया। जिनके पास से ताश के 52 पत्तें व 36 सौ रुपये की नगदी जब्त करते हुए उनके खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

Next Post

रुपयों की मांग कर डंडे से मारपीट

Sun May 17 , 2026
जबलपुर। हनुमानताल थाने में सिंधी केम्प निवासी सब्जी विक्रेता 55 वर्षीय संजय सोनकर ने शिकायत दर्ज करायी। जिसमें उसने बताया कि वह सुबह सब्जी मंडी जा रहा था। कलारी के सामने उसे मीरा मच्छी के लड़के सोनू, कालू, राजा व मोनू उर्फ बौरा मिले। जिन्होंने कहा कि तूने हमारे ऊपर […]

You May Like