दिनदहाड़े चाकू से गोदकर युवक की हत्या

जबलपुर। संजीवनी नगर थाना अंतर्गत शाहीनाका चौराहा अम्बा टेंट हाउस के पास उधारी के पैसे मांगने पर बौखलाए बदमाशों ने एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी । वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।

पुलिस के मुताबिक यश साहू निवासी शाहीनाका मेन रोड का किराना दुकान घर पर चलाता है। मंगलवार दोपहर 1.30 बजे उसके बड़े भाई आयुष उर्फ निक्की साहू का वाद विवाद हो गया। तब वे उसे बुलाने शाहीनाका चौराहा अम्बा टेंट हाउस के पास गया तो वहां पर खड़े रोहन पटेल, आयुष श्रीपाल व एक अन्य उसके बड़े भाई आयुष साहू से मारपीट करने लगे। रोहन पटेल ने चाकू निकालकर आयुष साहू की जांघ में मार दिया। जिससे आयुष को चोट आ गई। इसके बाद आयुष को उपचार के लिए नि जी अस्पताल ले जाया गया जहां उसका प्राथमिक उपचार कराया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई इसके बाद थाने की गाड़ी से उसे इलाज के लिए मेडिकल कालेज ले गए जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

6 माह पहले दिए थे 15 हजार उधार

प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई कि आयुष ने रोहन पटेल को 6 माह पहले 15 हजार रुपये उधार दिये थे उसी बात को लेकर अपने पैसे आयुष ने मांगे तो रोहन पटेल, आयुष श्रीपाल व अन्य एक लडक़े ने चाकू से तीन वार कर हत्या कर दी।

Next Post

हिमालय की चोटी पर लहराया तिरंगा, अंजना यादव ने दी ऑपरेशन सिंदूर को श्रद्धांजलि

Tue May 12 , 2026
सलामतपुर। ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर सलामतपुर क्षेत्र की अंतरराष्ट्रीय पर्वतारोही अंजना यादव ने हिमालय की 6119 मीटर ऊंची चोटी पर तिरंगा और ऑपरेशन सिंदूर का बैनर फहराकर भारतीय सेना और शहीदों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि यह अभियान देश की शक्ति, साहस और सैनिकों के बलिदान का […]

You May Like