जलवायु अनुकूल भविष्य की दिशा में कदम, सीएम डॉ यादव ने विजन 2047 पुस्तक का किया विमोचन

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने वन विभाग द्वारा प्रकाशित विजन 2047 रीइमैजिनिंग फॉरेस्ट रिसोर्सेस फॉर ए क्लाइमेट रेसिलियंट फ्यूचर पुस्तक का विमोचन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बदलते वैश्विक जलवायु परिदृश्य में वन संसाधनों का संरक्षण और वैज्ञानिक प्रबंधन अत्यंत आवश्यक है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘विजन 2047’ दस्तावेज प्रदेश के वन क्षेत्रों को सुदृढ़, समृद्ध और जलवायु अनुकूल बनाने की दीर्घकालिक कार्ययोजना प्रस्तुत करता है। इसमें हरित आवरण बढ़ाने, जैव विविधता संरक्षण, वनाधारित आजीविका सशक्तिकरण और आधुनिक तकनीकों के उपयोग पर विशेष बल दिया गया है।
उन्होंने कहा कि यह पुस्तक आने वाले वर्षों में नीति निर्माण और क्रियान्वयन के लिए मार्गदर्शक सिद्ध होगी तथा मध्यप्रदेश को पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के क्षेत्र में नई दिशा देगी। कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिकारी और वन विभाग के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Next Post

जबलपुर में पुल टूटने पर ग्वालियर में खुली अधिकारियों की नींद, ग्वालियर में 15 वर्ष पुराने आरओबी और ओबी की होगी जांच

Fri Feb 27 , 2026
ग्वालियर: पिछले दिनों भोपाल-जबलपुर हाइवे पर 400 करोड रूपये की लागत से बनाया गया पुल गिर गया था। इसके बाद ग्वालियर चंबल अंचल में भी मप्र सड़क विकास निगम और पीडब्ल्यूडी के सभी रेल ओवर ब्रिज की जांच कराई जा रही है।इस जांच में 15 साल से पहले बनाये गये […]

You May Like