चार को चाकू मारने हमलावरों की हुई पहचान, एफआईआर दर्ज

जबलपुर: हनुमानताल थाना अंतर्गत ठक्कर ग्राम ठक्कर ग्राम नूरानी गेट के पास रईस समेत चार लोगों को चाकू मारने वाले आरोपियों की पहचान हो गई है, साथ ही पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।पुलिस ने बताया कि उबेश अहमद अंसारी 28 वर्ष निवासी गोसिया मदरसा के पास पचकुईया ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके पिता रईस अहमद अंसारी प्रापर्टी क्रय विक्रय का काम करते हैं।

आफिस नूरानी गेट के पास है। रात लगभग 9-30 बजे वह अपने साथी इब्राहिम खान के साथ सुजुकी में बैठकर कसाई मंडी से अपने आफिस की ओर जा रहे थे। नूरानी गेट के पास बहोराबाग तरफ से साबिर का साला स्कूटर चलाते हुये अचानक उसकी स्कूटर के सामने आकर धक्का मुक्की कर बहस करने लगा, आवाज सुनकर उसके पिता रईस अहमद अंसारी आ गये, साबिर का साला फैजान के साथ, साबिर, आफताब, खान साहब हम लोगों के साथ गाली गलौज करने लगे, बोले आज जान से खत्म कर देते हैं.

कहकर आफताब ने चाकू से हमलाकर उसके पेट, साबिर ने चाकू हमलाकर उसके पिता के पेट में चोट पहॅुचा दी, समीर, इहतेशाम हम लोगों केा बचाने आये तो उक्त सभी लोगों ने मिलकर उन्हें भी चाकू मारकर चोट पहॅुचाये, तथा सभी जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गये। उसके पिता रईस अहमद अंसारी को उपचार के लिए मेट्रो अस्पताल में भर्ती कराया, उसका एवं समीर, इहतेशाम का इलाज चल रहा है। रिपोर्ट पर आरोपी साबिर, साबिर का साला, आफताब, खान साहब के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया गया हैं।

Next Post

समेरिटन्स जुमेराती में पौधारोपण

Mon Jul 21 , 2025
नर्मदापुरम। समेरिटन्स इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल जुमेराती में मानसून दिवस मनाया गया इस अवसर पर पौध भी किया गया। प्राचार्य निधि दुबे ने बताया कि विद्यालय के छात्र-छात्राएं इस अवसर पर रंग-बिरंगे वस्त्र पहनकर आए और अपने साथ लाए पौधों का विद्यालय परिसर में रोपण किया। उन्होंने कहा कि […]

You May Like