जबलपुर में 56 लीटर कच्ची शराब जब्त

जबलपुर। ग्वारीघाट थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, दुर्गानगर काली मंच के पास राज उर्फ रोहित बर्मन शराब बेचने की फिराक में खड़ा था। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान उसके कब्जे से कुल 56 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 11 हजार रुपये बताई गई है। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह महुआ खरीदकर घर पर शराब तैयार करता था और शराब बनाने के बाद बची सामग्री को घर के पीछे स्थित खदान में फेंक देता था।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बरामद शराब को जब्त कर लिया है। मामले में आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद इलाके में अवैध शराब के कारोबार को लेकर भी निगरानी बढ़ाई जा रही है।

Next Post

अग्रवाल बिल्डिंग पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी, दोनों तरफ का रास्ता बंद

Thu Oct 8 , 2026
कटनी। भट्टा मोहल्ला स्थित शहर की चर्चित अग्रवाल बिल्डिंग को गिराने की कार्रवाई की तैयारी शुरू हो गई है। नगर निगम का अमला मौके पर पहुंच चुका है और सुरक्षा के मद्देनजर बिल्डिंग के दोनों ओर से रास्ता बंद कर दिया गया है। मौके पर निगम की टीम द्वारा कार्रवाई […]

You May Like