सफलता के मंत्र कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम डॉ यादव, दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव राजधानी भोपाल में आयोजित सफलता के मंत्र कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए सफलता के लिए अनुशासन, निरंतर प्रयास और सकारात्मक सोच को महत्वपूर्ण बताया।

उन्होंने युवाओं को अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने और कठिनाइयों से घबराए बिना आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।इस दौरान उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार एवं अपर मुख्य सचिव अनुपम राजन भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थी और अभ्यर्थी शामिल हुए, जिन्होंने मार्गदर्शन प्राप्त किया।

Next Post

रेलवे पटरी किनारे अफीम के साथ बीटेक का छात्र गिरफ्तार

Mon Mar 23 , 2026
इंदौर: जूनी इंदौर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रेलवे पटरी के पास से एक इंजीनियरिंग छात्र को अवैध अफीम के साथ गिरफ्तार किया है. आरोपी के कब्जे से करीब एक लाख रुपए कीमत की अफीम जब्त की गई है. मामले में पुलिस अब सप्लाई नेटवर्क और खरीददारों की तलाश में […]

You May Like

मनोरंजन