नवदुर्गा पर्व में मीट दुकान खुली रहने पर हंगामा, मंदिर के पास मांस बिक्री का विरोध

महाराजपुर: रामनवमी और नवदुर्गा पर्व के दौरान मीट-मुर्गा की दुकान खुली रहने को लेकर स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। थाने के सामने और शिव मंदिर के पास स्थित दुकान पर मांस बिक्री होने से लोगों में नाराजगी बढ़ गई और हंगामे की स्थिति बन गई।स्थानीय लोगों का आरोप है कि धार्मिक पर्व को देखते हुए उन्होंने दुकान संचालक से केवल 9 दिनों तक दुकान बंद रखने का अनुरोध किया था, लेकिन इसके बावजूद लगातार मांस बिक्री की जा रही थी। इससे लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हो रही थीं।

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने समझाइश देकर दुकान को बंद करवा दिया, जिसके बाद माहौल शांत हो गया।वहीं इस पूरे मामले पर प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया है कि मीट दुकानों को बंद कराने का कोई आधिकारिक आदेश जारी नहीं किया गया है। फिलहाल क्षेत्र में स्थिति सामान्य है, लेकिन घटना को लेकर लोगों में चर्चा बनी हुई है।

Next Post

MP Education: अब ऐप पर दिखेगी स्कूलों की असली तस्वीर, शौचालय से लेकर पानी तक का होगा सत्यापन

Sun Mar 22 , 2026
भोपाल: लोक शिक्षा संचालनालय ने नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। राज्य की सभी सरकारी शालाओं में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का ऑनलाइन सत्यापन करने का आदेश जारी किया गया है। जिसमें स्कूल में पानी की व्यवस्था से लेकर शौचालयों तक की स्थिति दर्ज करवाई जाएगी। […]

You May Like

मनोरंजन