MP Education: अब ऐप पर दिखेगी स्कूलों की असली तस्वीर, शौचालय से लेकर पानी तक का होगा सत्यापन

भोपाल: लोक शिक्षा संचालनालय ने नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। राज्य की सभी सरकारी शालाओं में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का ऑनलाइन सत्यापन करने का आदेश जारी किया गया है। जिसमें स्कूल में पानी की व्यवस्था से लेकर शौचालयों तक की स्थिति दर्ज करवाई जाएगी। बता दें इस प्रक्रिया को हमारे शिक्षक ऐप के माध्यम से पूरा किया जाएगा. जिससे शालाओं की वास्तविक स्थिति का पता लगाया जा सके। विभाग का कहना है इस सत्यापन से यह सुनिश्चित होगा, कि हर शाला में बच्चों के लिए आवश्यक सुविधाएं मौजूद हैं या नहीं। इससे शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार होगा और सरकारी योजनाओं का सही उपयोग हो सकेगा। जो राज्य के भविष्य के लिए एक मजबूत आधार तैयार करने की दिशा में है।
-क्या है पूरा मामला-
शिक्षा विभाग ने निर्देश दिया है कि प्रत्येक शाला के प्रभारी या शिक्षक अपने विद्यालय की मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ऑनलाइन भरेंगे। जिन विद्यालयों में केवल एक शिक्षक या कम नियमित शिक्षक हैं, वहां विकास खंड के एमआईएस समन्वयक यह कार्य करेंगे। वहीं यह सत्यापन केवल स्कूल शिक्षा विभाग के विद्यालयों के लिए होगा।
-किन मूलभूत सुविधाओं की होगी निगरानी-
विभाग द्वारा दिए गए आदेश के तहत विद्यालय के मुख्य द्वार की फोटो (जिसमें विद्यालय का नाम और UDISE कोड स्पष्ट हो), बालक एवं बालिका शौचालय की फोटो, और पेयजल आपूर्ति की फोटो अपलोड करनी होगी। साथ ही विद्यालय के मुख्य द्वार से अंदर तक का एक लघु वीडियो भी बनाना होगा, जिसे ऐप में रिकॉर्ड किया जाएगा। वहीं विद्यालय में विद्युत आपूर्ति और इंटरनेट की उपलब्धता की स्थिति दर्ज करनी होगी।

Next Post

मोदी के सरकार के प्रमुख के तौर पर 8931 दिन पूरा होने को भाजपा नेताओं ने बताया राष्ट्रसेवा का प्रतीक

Sun Mar 22 , 2026
नयी दिल्ली:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकार के प्रमुख के तौर पर 8931 दिन पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें बधाई दी और उनके कार्यकाल को राष्ट्रसेवा का उदाहरण बताया।भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोशल मीडिया एक्स पर अपने एक पोस्ट में लिखा कि प्रधानमंत्री […]

You May Like