पूर्व महापौर स्व. शेजवलकर को शहरवासियों ने दी पुष्पांजलि

*भजनांजलि आयोजित*

ग्वालियर। पूर्व सांसद एवं पूर्व महापौर स्व. नारायण कृष्ण शेजवलकर की 102 वीं जयंती पर आयोजित पुष्पांजलि एवं भजनांजलि कार्यक्रम में शहरवासियों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। भजन गायक नवनीत कौशल द्वारा भजनों के माध्यम से स्व. शेजवलकर को भजनांजलि अर्पित की गई। इसके उपरांत गार्डन में पौधारोपण किया गया।

नारायणकृष्ण शेजलवकर प्रशासनिक भवन सिटी सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में महापौर डॉक्टर शोभा सिकरवार, पूर्व मंत्री लाल सिंह आर्य, अनूप मिश्रा, पूर्व सांसद विवेक शेजवलकर, यशवंत इंदापुरकर, सभापति मनोज तोमर, पूर्व मंत्री ध्यानेंद्र सिंह, वरिष्ठ नेता कृष्णाचार्य गजेन्द्रगढ़कर, वेदप्रकाश शर्मा, जिलाध्यक्ष जय प्रकाश राजौरिया, समाजसेवी एवं शहर के नागरिकों ने स्व. शेजवलकर को पुष्पांजलि अर्पित की।

पूर्व मंत्री लाल सिंह आर्य ने स्व. शेजवलकर को याद करते हुए कहा कि मैं उन सौभाग्यशाली लोगों में से हूँ जिन्हें राजनीतिक जीवन के प्रारंभिक समय में काकाजी का मार्ग दर्शन प्राप्त हुआ है। काकाजी का पूरा जीवन हम सभी को प्रेरणा देता है, उन्होंने कार्यकर्ताओं के जीवन को गढने का कार्य किया तथा कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाया और सम्मान दिया। उन्होंने ही हमें सिखाया है कि एक छोटे कार्यकर्ता को बडे दायित्व पर रहकर कैसे सम्मान किया जाता है। उन्होंने ही हमें सिखाया है कि संगठन में हमें समस्या नहीं समाधान बनकर कार्य करना चाहिए।

Next Post

चीन ने पुरुष बास्केटबॉल एशिया कप में भारत को हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की

Thu Aug 7 , 2025
जेद्दा, 07 अगस्त (वार्ता) चीन की पुरुष बास्केटबॉल टीम ने आज यहां फीबा एशिया कप के ग्रुप सी के प्रारंभिक मैच में भारत को 100-69 से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। हू मिंगशुआन और झाओ जियायी ने 17-17 अंक बनाए, जबकि चेंग शुआइपेंग और वांग जुंजी ने 13-13 अंक […]

You May Like