
ब्यावरा। कल से स्थानीय कृषि उपज मंडी में पांच दिन तक अवकाश रहेगा. 28 को माह का चौथा रविवार होने, 29 सितंबर सोमवार को साप्ताहिक अवकाश तथा 30 को अष्टमीं एवं 1 अक्टूबर को नवमीं तथा 2 अक्टूबर को दशहरा पर्व होने के चलते पांच दिनों तक मंडी में नीलामी कार्य नहीं होगा. मंडी प्रबंधन द्वारा अवकाश के दिनों में अपनी उपज मंडी में विक्रय के लिए नहीं लाने का आग्रह किया गया है.
