सिंधिया ने ‘एयरपोर्ट पर डेढ़ घंटे किया इंतजार, खुद बताई अपनी तकलीफ


ग्वालियर:इंडिगो संकट के कारण आम लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इंडिगो फ्लाइट के कैंसिल का असर आज शाम केंद्रीय मंत्री सिंधिया के दौरे पर भी दिखा। ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने दो दिवसीय दौरे पर बुधवार को ग्वालियर पहुंचे लेकिन देशभर में जारी इंडिगो फ़्लाइट संकट का असर उनकी यात्रा पर भी साफ दिखाई दिया। दिल्ली से ग्वालियर आने वाली उनकी फ्लाइट करीब एक घंटे की देरी से पहुंची।ग्वालियर एयरपोर्ट पर प्रेस से चर्चा करते हुए सिंधिया ने बताया कि उन्हें दिल्ली एयरपोर्ट पर लगभग डेढ़ घंटे तक इंतज़ार करना पड़ा। उन्होंने कहा कि फ़्लाइट देरी से आने की वजह से उन्हें भी वही परेशानी झेलनी पड़ी, जो आज आम यात्री झेल रहे हैं।
मोदी के विजन की तारीफ
सिंधिया ने बताया कि वे ग्वालियर प्रवास के दौरान निर्धारित सभी कार्यक्रमों में शामिल होंगे। केंद्रीय मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वंदे मातरम् पर की गई प्रस्तुति की जोरदार प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत व्यक्तित्व ने देश के नागरिकों को नई ऊर्जा और प्रेरणा दी है। सिंधिया ने कहा कि भारत अब अमृत काल से शताब्दी काल की यात्रा की ओर अग्रसर है और यह आने वाला समय भारत का स्वर्णिम काल होगा। उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत हर क्षेत्र में खेल से लेकर स्पेस तक, उत्तर-पूर्व से लेकर गुजरात-महाराष्ट्र तक—नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। ग्वालियर, अयोध्या, बनारस और कन्याकुमारी तक पूरे देश में विकास की नई लहर दिखाई दे रही है। उन्होंने कहा कि विश्व पटल पर भारत की छवि तेजी से मजबूत हुई है और दुनिया के बड़े नेता भारत की ओर आकर्षित हो रहे हैं।
6जी टेक्नोलॉजी पर चर्चा
सिंधिया ने विश्व स्तर पर 6जी टेक्नोलॉजी पर चल रहे प्रयोगों के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पहले भारत की इस प्रक्रिया में सहभागिता नहीं होती थी, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में 2023 में बी6जीए की स्थापना की गई, जिसमें भारत की बड़ी भूमिका तय हुई है।
सिंधिया ने कहा कि केंद्र सरकार का लक्ष्य है कि भारत 6G टेक्नोलॉजी में कम से कम 10 फीसदी पेटेंट स्थापित करे। इसके लिए सात वर्टिकल बनाए गए हैं और हर तीन माह में इनकी समीक्षा की जाती है। उन्होंने कहा कि दुनिया के सबसे बड़े टेलीकॉम बाजार वाले देश भारत की आवाज़ अब टेक्नोलॉजी के अगले चरण में भी निर्णायक रूप से सुनी जाएगी।

Next Post

राशिफल-पंचांग : 11 दिसम्बर 2025

Thu Dec 11 , 2025
पंचांग 11 दिसम्बर 2025:- रा.मि. 20 संवत् 2082 पौष कृष्ण सप्तमीं गुरूवासरे शाम 6/48, मघा नक्षत्रे दिन 8/2, विष्कुम्भ योगे शाम 5/3, विष्टि करणे सू.उ. 6/46, सू.अ. 5/14, चन्द्रचार सिंह, शु.रा. 5,7,8,11,12,3 अ.रा. 6,9,10,1,2,4 शुभांक- 7,9,3. —————————————————————- आज जिनका जन्म दिन है- गुरूवार 11 दिसम्बर 2025 उनका आगामी वर्ष: वर्ष […]

You May Like

मनोरंजन