राशिफल-पंचांग : 11 दिसम्बर 2025

पंचांग 11 दिसम्बर 2025:-

रा.मि. 20 संवत् 2082 पौष कृष्ण सप्तमीं गुरूवासरे शाम 6/48, मघा नक्षत्रे दिन 8/2, विष्कुम्भ योगे शाम 5/3, विष्टि करणे सू.उ. 6/46, सू.अ. 5/14, चन्द्रचार सिंह, शु.रा. 5,7,8,11,12,3 अ.रा. 6,9,10,1,2,4 शुभांक- 7,9,3.

—————————————————————-

आज जिनका जन्म दिन है- गुरूवार 11 दिसम्बर 2025
उनका आगामी वर्ष:
वर्ष के प्रारंभ में शिक्षा, प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी. आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें. वर्ष के मध्य में सामाजिक कार्यो में सफलता मिलेगी. पद का लाभ प्राप्त होगा. व्यवसायिक मामलों में स्थिति सामान्य रहेगी. धार्मिक कार्यो में संलग्नता रहेगी. वर्ष के अन्त में शत्रु वर्ग से कष्ट होगा. मित्र के कारण कार्य में व्यवधान आ सकता है. व्यर्थ के वाद विवाद से दूर रहें.

मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को पद का लाभ प्राप्त होगा. सामाजिक कार्यो में सफलता मिलेगी. वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को शत्रु वर्ग से कष्ट होगा, चिन्ता रहेगी. कर्क राशि के व्यक्तियों को स्थिति में सुधार होगा. सिंह राशि के व्यक्तियों को कार्य क्षेत्र में रूचि रहेगी. मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को सहयोग मिलेगा. धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को कार्यो में व्यवधान आ सकता है. मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को शालीनता से सफलता मिलेगी.

—————————————————————-

आज का भविष्य- गुरूवार 11 दिसम्बर 2025
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिया बालक सुन्दर, सुशील, बड़े नेत्रों वाला शरीर से कोमल एवं मन में भावुक होगा. स्वास्थ्य में कुछ नरम गरम रहेगा, अपनी इच्छानुसार कार्य करेगा, दूसरों को शीघ्र अपनी ओर आकर्षित करेगा. प्रवास का शौकीन होगा.

—————————————————————-

मेष- समय पर काम पूरा करने में परेशानी होगी, विरोधी की चालों को समझ नहीं सकेंगे, राजकीय कार्यो में सफलता मिलेगी, मन में संतोष रहेगा.

वृषभ- साझेदारी में किसी बड़ी योजना पर गंभीरता से विचार होगा, अचानक किसी कार्य में व्यस्तता रहेगी, समस्या का सरलता से समाधान होगा, अतिथि आगमन संभव है.

मिथुन- कानूनी मामले में सावधानी से निर्णय करें, खोया आत्म विश्वास फिर जागृत होगा, किसी से विवाद हो सकता है, परिश्रम की अधिकता रहेगी.

कर्क- समय पर वादा पूरा नहीं कर पाने का मलाल रहेगा, आत्म विश्वास से अपनी बात कहें, सफलता मिलेगी, अत्याधिक विश्वास करना हानिप्रद रहेगा, विवाद हो सकता है.

सिंह- बीती बातों को भूलकर आगे काम करें, इससे शांति और सफलता मिलेगी, कौटुम्बिक मामलों में सावधानी रखें, सहयोग में कमी होगी, आकस्मिक प्रवास बन सकता है.

कन्या- प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी, शादी विवाह की चर्चा में सफलता मिलेगी, अतिथि आगमन होगा, निजी दायित्वों की पूर्ति होगी, प्रतिष्ठा बनी रहेगी.

तुला- मित्रों की मदद से सारे काम निपटा लेंगे, सूझबूझ से अच्छा आर्थिक लाभ होगा, वाहन मशीनरी आदि के कार्यो में सावधानी रखें, धार्मिक कार्यो में खर्च अधिक होगा.

वृश्चिक- नई योजना शुरू करने में अड़चने आयेंगी, घर में उत्साह का माहौल रहेगा, दूसरों के कारण परेशानी होगी, मांगलिक कार्य बनेगा.

धनु- कार्य की गति धीमी रहने से निराशा होगी, समझौता करना लाभकारी रहेगा, शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी, समय के स्वरूप को देखकर कार्य करें.

मकर- जरूरी काम में व्यस्तता रहेगी, मित्रों के व्यवहार से दुख होगा, व्यापार व्यवसाय को बढ़ाने का प्रयास करें, अनावश्यक विवादों को टालें.

कुम्भ- अनहोनी टलने से विशेष खुशी होगी, धर्म कर्म के कार्य में भागीदारी रहेगी, कामकाज में तरक्की होगी, खरीदी बिक्री के कार्यो में सतर्कता रखें.

मीन- अधिकारी आपकी बातों से सहमत होंगे, खानपान पर ध्यान रखें, धार्मिक कार्यो में खर्च होगा, आर्थिक कार्यो में सफलता मिलेगी.

—————————————————————-

व्यापार भविष्य:

पौष कृष्ण सप्तमीं को मघा नक्षत्र के प्रभाव से गुड़, खांड, सरसों, अलसी, अरंडी, बिनौला, मॅूगफली, घी, तेल, में तेजी का रूख रहेगी. कपास रूई से बनी वस्तुओं में तेजी होगी. भाग्यांक 7579 है.

—————————————————————-

Next Post

डॉ. अविनाश शर्मा को मिला डॉ. बी.डी. चौरासिया अवॉर्ड

Thu Dec 11 , 2025
ग्वालियर: गजराराजा मेडिकल कॉलेज के न्यूरोसर्जरी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. अविनाश शर्मा को न्यूरोसर्जरी में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रतिष्ठित डॉ. बी.डी. चौरासिया अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. एस.एम. तिवारी व डॉ बीडी चौरसिया के परिजन ने न्यूरोसर्जरी विभाग में आकर दिया। ज्ञात रहे कि […]

You May Like