डॉ. अविनाश शर्मा को मिला डॉ. बी.डी. चौरासिया अवॉर्ड

ग्वालियर: गजराराजा मेडिकल कॉलेज के न्यूरोसर्जरी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. अविनाश शर्मा को न्यूरोसर्जरी में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रतिष्ठित डॉ. बी.डी. चौरासिया अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. एस.एम. तिवारी व डॉ बीडी चौरसिया के परिजन ने न्यूरोसर्जरी विभाग में आकर दिया। ज्ञात रहे कि डॉ बीडी चौरसिया अवॉर्ड एक अक्तूबर को मध्यप्रदेश चिकित्सा शिक्षक दिवस के अवसर पर उन्हें दिया गया था ।

लेकिन डॉ अविनाश शर्मा किन्हीं कारणों से अवार्ड लेने भोपाल नहीं जा सके तो उन्हें ये अवार्ड न्यूरोसर्जरी विभाग में आकर दिया गया। इस उपलब्धि को विभाग सहित पूरे संस्थान के लिए गर्व का क्षण माना जा रहा है।डॉ.अविनाश शर्मा ने इस सम्मान को न्यूरोसर्जरी विभाग और अपनी टीम की सामूहिक उपलब्धि बताते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें और अधिक समर्पण के साथ मरीजों की सेवा करने के लिए प्रेरित करता है।

Next Post

फिर ना हो इस संकट की पुनरावृत्ति

Thu Dec 11 , 2025
इंडिगो एयरलाइंस में हाल ही में हुआ परिचालन का विशाल संकट, सैकड़ों उड़ानों का रद्द होना, घंटों की देरी, हजारों यात्रियों की ठगी जैसी परेशानी ने भारतीय नागरिक उड्डयन क्षेत्र की असल तस्वीर सामने रख दी है. यह सिर्फ एक एयरलाइन की ‘आंतरिक गड़बड़ी’ नहीं थी, बल्कि उस प्रणाली की […]

You May Like