स्पाइसजेट ने पोर्ट ब्लेयर, उदयपुर के लिए नयी उड़ानों की घोषणा की

नयी दिल्ली, 08 अक्टूबर (वार्ता) विमान सेवा कंपनी स्पाइसजेट ने बुधवार को उदयपुर और पोर्टब्लेयर के लिए दैनिक उड़ानें शुरू करने की घोषणा की।

एयरलाइंस ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि उसने दिल्ली से कोलकाता के रास्ते अंडमान निकोबार की राजधानी पोर्ट ब्लेयर के लिए दैनिक उड़ान शुरू की है। वहीं दिल्ली और मुंबई से उदयपुर के लिए 06 नवंबर को उड़ानें शुरू की जायेंगी।

स्पाइस जेट के मुख्य कारोबार अधिकारी देबोजो महर्षि ने कहा कि अंडमान और उदयपुर तक अब एयरलाइंस के ग्राहक सीधी उड़ानों का लाभ उठा सकेंगे।

उल्लेखनीय है कि वित्तीय समस्या से जूझ रही स्पाइसजेट इस समय अपने नेटवर्क के विस्तार और वित्तीय स्थिति को मजबूत करने के लिए कई कदम उठा रही है।

 

Next Post

डिजिटल युग में दूरदाराज के लोगों के साथ न्याय का जरिया है उपग्रह संचार: सिंधिया

Wed Oct 8 , 2025
नयी दिल्ली, 8 अक्टूबर (वार्ता) दूरसंचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री, ज्योतिरादित्य सिंधिया ने यहां भारतीय मोबाइल कांग्रेस-2025 के पहले दिन सैटकॉम शिखर सम्मेलन में कहा कि सैटकॉम ( सैटेलाइट आधारित दूरसंचार प्रणाली) केवल तकनीक ही नहीं, बल्कि डिजिटल युग में दूरदराज के क्षेत्र के लोगों के साथ न्याय का […]

You May Like