
उज्जैन . अक्षय कुमार के साथ फिल्म एयरलिफ्ट में मुख्य अभिनेत्री की भूमिका निभाने वाली निमरत कौर मंगलवार को उज्जैन आई। इस दौरान वे अल सुबह की भस्मारती में शामिल हुईं। नंदी हॉल में बैठकर उन्होंने बाबा की आरती देखी इसके बाद दर्शन किए। निमरत कौर फैमिली मैन, द लंच बॉक्स जैसी कई चर्चित फिल्मों में काम कर चुकी है।
