गांजा बेचने ग्राहक का इंतजार कर रहा था तस्कर को पुलिस ने दबोचा  

छिंदवाड़ा। शहर में मादक पदार्थों की अवैध खरीद-फरोख्त पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत देहात थाना पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1 किलो 75 ग्राम गांजा जब्त किया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 45 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक अजय पांडे के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष खरे के निर्देश पर देहात थाना प्रभारी निरीक्षक गोविंद सिंह राजपूत द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त आरोपियों की धरपकड़ के लिए टीम गठित की गई थी। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि शिवनगर कॉलोनी निवासी रोहन कनोजिया बीटीआई ग्राउंड में पानी की टंकी के पास गांजा बेचने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और घेराबंदी कर आरोपी रोहन कनोजिया 24 वर्ष को हिरासत में ले लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 1.075 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने मादक पदार्थ जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी रोहन कनोजिया के खिलाफ करीब एक वर्ष पूर्व कोतवाली थाना में गांजा तस्करी का मामला दर्ज हुआ था। इसके अलावा कुंडीपुरा थाना में चोरी एवं मारपीट के प्रकरण भी दर्ज हैं। आरोपी से पूछताछ के आधार पर गांजा तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है। इस कार्रवाई में देहात थाना प्रभारी गोविंद सिंह राजपूत, उपनिरीक्षक संदीप सिंह राजपूत, उपनिरीक्षक सुरेंद्र प्रताप यादव, आरक्षक सौरभ, सूरज चौहान, बुजेश पाल, शोरसिंह रघुवंशी सहित साइबर सेल के प्रभारी नितिन ठाकुर एवं आदित्य की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Next Post

पुतिन ने गैस पाइपलाइन प्रस्ताव पर चर्चा के लिए ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा प्रमुख मोहसिन रजाई की मेजबानी की

Fri Nov 6 , 2026
मास्को, 06 नवंबर (वार्ता) रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने राष्ट्रपति भावन में ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा प्रमुख मोहसिन रजाई की मेजबानी की। इस दौरान दोनों देशों के बीच एक नई गैस पाइपलाइन की योजनाओं पर भी चर्चा हुई, जिससे ईरान को घरेलू ईंधन की कमी से निपटने में मदद मिल […]

You May Like