खुला गेट देखकर बदमाश ने मौका साधा, युवक के कमरे से लैपटॉप–मोबाइल चोरी

इंदौर: तिलकनगर क्षेत्र में एक युवक के घर का मुख्य गेट खुला होने का फायदा उठाते हुए चोर कमरे से इलेक्ट्रॉनिक सामान पार कर गए. सुबह 8.45 से 9.30 बजे के बीच की है. फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तालश शुरु की.थाना प्रभारी मनीष लोधा ने बताया कि फरियादी मर्दुल शर्मा ने बताया कि वह सुबह घर में सो रहा था.

उसी दौरान घर का मुख्य दरवाज़ा खुला था. कोई अज्ञात बदमाश उसी रास्ते कमरे तक पहुंचा और टेबल पर रखा पुराना एमएसआई कंपनी का लैपटॉप, पेनटैब (स्क्रीन वाला), एक पेनड्राइव और आईक्यू जेड 07S कंपनी का मोबाइल चोरी कर ले गया. पीड़ित की सूचना पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज व अन्य सुरागों के आधार पर आरोपी की तलाश में जुटी है.

Next Post

बिना हेलमेट 982 वाहन चालक बनाए

Mon Nov 17 , 2025
इंदौर:सड़क हादसों में सिर की चोट से होने वाली मौतों को रोकने और लोगों में ट्रैफिक सेफ्टी को लेकर जागरूकता बढ़ाने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने दोपहिया चालकों पर कड़ी कार्रवाई की है. अभियान के तहत शहरभर में बिना हेलमेट चलने वालों पर निगरानी रखते हुए 982 वाहन चालकों पर […]

You May Like