इंदौर:सड़क हादसों में सिर की चोट से होने वाली मौतों को रोकने और लोगों में ट्रैफिक सेफ्टी को लेकर जागरूकता बढ़ाने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने दोपहिया चालकों पर कड़ी कार्रवाई की है. अभियान के तहत शहरभर में बिना हेलमेट चलने वालों पर निगरानी रखते हुए 982 वाहन चालकों पर चालानी कार्रवाई की गई.
यातायात डीसीपी ने बताय कि हेलमेट न पहनने से हादसों में गंभीर चोट का खतरा कई गुना बढ़ जाता है. ऐसे में सभी दोपहिया चालक खुद की और परिवार की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए हर सफर में हेलमेट पहनना सुनिश्चित करें. ट्रैफिक विभाग लोगों से अपील करता है कि नियमों का पालन करें और सड़क सुरक्षा को आदत बनाएं, ताकि शहर में दुर्घटनाओं को कम किया जा सके.
