मुंबई, 14 अप्रैल (वार्ता) अभिनेत्री तोरल रसपुत्र सोनी सब के आगामी शो में कुंती का किरदार निभाती नजर आयेंगी। हस्तिनापुर के वीर, पांडवों के शुरुआती वर्षों और उनके बनने की गाथा को दिखाएगा। इस शो में अभिनेत्री तोरल रसपुत्र , कुंती का अहम किरदार निभाती नजर आयेंगी। तोरल रसपुत्र ने कहा, “कुंती एक ऐसा किरदार है जो मुझे हमेशा से आकर्षित करता रहा है। मुझे सबसे ज्यादा खींचा इस बात ने कि मैं उसे एक मां के रूप में दिखा सकूं उसकी चिंताएं, उसके त्याग और वह भावनात्मक बोझ जो वह अपने बेटों को एक जटिल और अक्सर कठोर दुनिया में पालते हुए उठाती है।
हर चुनौती को वह गरिमा और शालीनता से संभालती है और मैं इसे स्क्रीन पर उतारने के लिए उत्साहित हूं। यह किरदार एक बड़ी विरासत के साथ आता है और मैं चाहती हूं कि उसकी कहानी आज के दर्शकों तक इस तरह पहुंचे कि वे उससे जुड़ सकें।” हस्तिनापुर के वीर, जल्द ही सिर्फ सोनी सब पर प्रसारित होगा।

