स्पेसएक्स ने सौर-ऊर्जा संचालित एआई डेटा केंद्र बनाने की अनुमति मांगी

वॉशिंगटन, 01 फरवरी (वार्ता) अमेरिकी उद्योगपति एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के लिए तैयार किये गये सौर-ऊर्जा संचालित डेटा केंद्रों के निर्माण की अनुमति के लिए अमेरिकी संघीय संचार आयोग (एफसीसी) में आवेदन किया है।

रिपोर्ट के अनुसार, एफसीसी के पास जमा दस्तावेजों के मुताबिक, स्पेसएक्स की योजना 10 लाख उपग्रहों की एक शृंखला लॉन्च करने की है। ये पृथ्वी की कक्षा में रहकर सौर ऊर्जा के इस्तेमाल से एआई का उपयोग करने वाले डाटा केंद्रों को संचालित करेंगे।

एजेंसी ने स्पष्ट किया है कि इसकी संभावना कम है कि स्पेसएक्स वास्तव में पूरे 10 लाख उपग्रह अंतरिक्ष में भेजेगा, लेकिन कंपनियां अक्सर विकास के कार्यों में अतिरिक्त गुंजाइश रखने के लिए आवश्यकता से अधिक की अनुमति मांगती हैं।

इस सप्ताह की शुरुआत में यह घोषणा की गयी थी कि मस्क की स्पेसएक्स और एक्सएआई एक बड़े सार्वजनिक निर्गम के हिस्से के रूप में विलय करने की बातचीत कर रहे हैं। यह विलय मस्क की प्रमुख तकनीकी संपत्तियों को एक एकल कॉर्पोरेट संरचना के तहत ले आयेगा। इसमें रॉकेट उत्पादन, स्टारलिंक उपग्रह प्रणाली, एक्स सोशल नेटवर्क और ‘ग्रोक’ चैटबॉट के रूप में कृत्रिम बुद्धिमत्ता शामिल है।

 

Next Post

पाकिस्तान में 145 बलूच लड़ाके मारे गये

Sun Feb 1 , 2026
क्वेटा, 01 फरवरी (वार्ता) पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में पिछले 40 घंटों में कम से कम 145 ब्लूच लड़ाके मारे गए हैं। दी एक्सप्रेस ट्रिब्यून के रिपोर्ट के अनुसार, बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री सरफराज बुगती ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि पूरे प्रांत में खुफिया जानकारी पर आधारित अभियान […]

You May Like