जबलपुर: जिले में लगातार बढ़ती शीतलहर और तापमान में आई गिरावट को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह द्वारा महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। आदेशानुसार जबलपुर जिला अंतर्गत संचालित समस्त शासकीय, अशासकीय, अनुदान प्राप्त, मान्यता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई, नवोदय एवं केन्द्रीय विद्यालयों की कक्षा नर्सरी से कक्षा 8 वीं तक तथा आंगनवाड़ी केंद्रों के छात्र-छात्राओं के लिए 5 जनवरी 2026 से 6 जनवरी 2026 तक अवकाश घोषित किया गया है। हालांकि, परीक्षा एवं अन्य आवश्यक शैक्षणिक गतिविधियां पूर्ववत संचालित रहेंगी। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।
Next Post
जिम्मेदारों को मुंह चिढ़ा रही गौरीघाट नर्मदा तट पर पसरी गंदगी
Mon Jan 5 , 2026
जबलपुर:शहर को स्वच्छता में देश के भीतर नंबर 1 पर लाने के प्रयास के दावे नगर निगम द्वारा किए तो जा रहे हैं लेकिन जमीनी हकीकत इसके बिल्कुल विपरीत देखी जा रही है। वहीं नर्मदा भक्तों, जनजागरूक, सामाजिक समितियों द्वारा भी सोशल मीडिया में सिर्फ दिखावेबाजी के कारनामे नजर आ […]

You May Like
-
10 months ago
श्रद्धा के साथ निकाला हनुमानजी का झंडा
-
7 months ago
रोपा लगाने से इनकार करने पर सब्बल से हमला