भोपाल, 19 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने हिन्दवीं स्वराज के संस्थापक, छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर आज यहां मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।
डॉ यादव ने कहा कि शिवाजी महाराज ने मातृभूमि के सम्मान के साथ कभी समझौता नहीं किया। सच्चे अर्थों में शिवाजी महाराज ने भारत में धर्म, राष्ट्रीयता, न्याय और जनकल्याण के स्तम्भों के आधार पर सुशासन की स्थापना की थी। मां भारती के प्रति उनकी निष्ठा, त्याग और बलिदान से देशवासियों को अनंत काल तक प्रेरणा मिलती रहेगी।
Next Post
कुंभ तीर्थयात्री बस, ट्रक से टकराई, एक की मृत्यु,18 यात्री घायल
Wed Feb 19 , 2025
अनूपपुर, 19 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में आज कुंभ तीर्थयात्रियों की बस सड़क पर खड़े ट्रक के टकराने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी और करीब 18 यात्री घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने बताया कि रायपुर से कुम्भ तीर्थ के लिए निकली बस यह छह बजे […]

You May Like
-
1 year ago
समावेशी विकास राजस्थान सरकार का विजन- भजनलाल
